{"_id":"598f3cee4f1c1bfe538b471b","slug":"131502559470-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओं ने किया एएनएम सेंटरो का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओं ने किया एएनएम सेंटरो का निरीक्षण
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर (संतकबीरनगर)। सीएमओ अभय चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को विकास खंड हैंसर बाजार के कई स्वास्थ्य उप केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गभर्वती महिलाओं व बच्चों को लगाए जाने वाले साप्ताहिक टीकाकरण का हाल जाना। एएनएम सेंटरों पर सफाई कर्मियों द्वारा सफाई न करने की शिकायत मिलने पर उन्होंने डीपीआरओ से बात करके सफाई कराने का आश्वासन एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया।
सीएमओ सबसे पहले मनीकापार गांव में पहुंचे। वहा एएनएम सेंटर पर महिलाओं और बच्चों को टीका लगाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान सेंटर पर मौजूद गांव वालों से उन्होंने यहां पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी लिया। इस मौके पर प्रधान जयराम यादव ने कहा कि इस केंद्र पर बराबर टीकाकरण और दवा वितरण का काम किया जाता है। उसके बाद सीएमओ स्वास्थ्य उप केंद्र बभनौली पर गए। जहां एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद मिली। एएनएम ने शिकायत किया कि इस केंद्र पर सफाई करने सफाईकर्मी नहीं आते है। केंद्र की सफाई उन्हें स्वयं करनी पड़ रही है। इस पर सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में डीपीआरओं से बात करके समस्या का समाधान कराएंगे। नाथनगर ब्लॉक के रेवटा में स्थित एएनएम सेंटर का भी जायजा सीएमओ ने लिया। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर मानक के अनुसार कार्य होता हुआ पाया गया।