फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   13 roof burns in fire with short circuit

शार्ट सर्किट से लगी आग में 13 छप्पर जले

Mon, 19 Mar 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 19 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
13 roof burns in fire with short circuit
पौली क्षेत्र के तेजपुर गांव में आग लगने से जले मकान। - फोटो : अमर उजाला
पौली। धनघटा क्षेत्र के तेजपुर गांव में रविवार रात शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग से 13 लोगों को छप्पर जल कर नष्ट हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। उसी दौरान दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन

 आधी रात में तेजपुर गांव के लोग जब गहरी नीद में सो रहे थे, उसी बीच रामचरन की झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पीड़ित परिजन किसी तरह भाग कर घर से बाहर आए और शोर मचाया। तब तक आग की लपटों ने आस-पास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। कई घरों के लोग आग से बचने के लिए आशियाना छोड़ कर इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ आग की लपटें एक-एक कर छप्परों को अपनी आगोश में लेती चली गईं।
विज्ञापन

चीख पुकार से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आग बुझाने के दौरान गांव के रामचरन उसकी पत्नी शीला मामूली रूप से झुलस गए। गांव के लोग आनन-फानन में उन्हें निकट के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गांव के रामचेत, राम बेलास, दुलारे, सीता देवी, रामचरन, राम दयाल, सोनू, परसू, सुखदेव, शिवरतन, राम सेवक, राम अचल, बुद्धिराम समेत 13 लोगों के छप्पर जल गए। बाद में सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई और गांव वालों की मदद से आग को पूरी तरह काबू किया। आग से 14 परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed