फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा में कई महीने से चल रही है अंतर्कलह

भाजपा में कई महीने से चल रही है अंतर्कलह

Wed, 06 Mar 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में कई महीने से चल रही है अंतर्कलह
खुलेआम एक-दूसरे की करते रहते हैं आलोचना
विज्ञापन

बड़े कार्यक्रमों में भी मंच साझा करने से बचते हैं सांसद और विधायक
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। जिले के भाजपा नेताओं का अंतर्कलह कई महीने से चल रहा था। तीन महीने में पार्टी के किसी भी बड़े कार्यक्रम में सांसद और तीनों विधायक एक साथ नजर नहीं आए। कमल संदेश रैली में भी सभी पहुंचे जरूर, लेकिन रैली अलग-अलग निकाली थी।
खलीलाबाद लोकसभा सीट के अलावा जिले की तीनों विधानसभा सीटों मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा पर भाजपा का कब्जा है। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल हियुवा से जुड़े रहे हैं और योगी आदित्यनाथ के प्रबल समर्थक होने के चलते ही उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिला था। सांसद और विधायकों के बीच का गतिरोध जब तक सार्वजनिक होता रहता है। इसी हफ्ते जब खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन का शिलान्यास किया गया तब भी मतभेद सामने आए थे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हर जिले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ सम्मेलन कराया गया था। जिले का सम्मेलन खलीलाबाद शहर के एचआपीजी कॉलेज में हुआ था। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ लोगों ने सांसद पर क्षेत्र में कम समय देने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की थी। हालांकि, उस कार्यक्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया था। बावजूद इसके नारेबाजी का वीडियो वॉयरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे रिपोर्ट : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय का कहना है कि जब भी इस तरह कि घटनाएं हुई हैं तो उन्होंने तुरंत केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। जनप्रतिनिधियों का आचरण भाजपा की कार्य संस्कृति के अनुरूप नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस तरह की शर्मनाक घटना से कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं। पूरे मामले की जानकारी प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed