{"_id":"5c800df8bdec221461124bd0","slug":"121551896056-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक-सांसद विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक-सांसद विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बोले अब जो भी होगी यहीं होगा
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि अपनी लोकप्रियता खो चुके सांसद ने अमर्यादित आचरण किया है। जनता उनके साथ नहीं है। वह इसकी खीज विधायक पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि नंदौर में एक सड़क का उद्धाटन होना था, जिसमें सांसद को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आए। विधायक निधि से जो कार्य होता है उस पर सांसद का नाम अंकित होना जरूरी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाएंगे तो उन्होंने कहा कि अब जो भी होगा यहीं पर होगा।
सांसद ने कहा: आत्मरक्षा में उठाया कदम
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में वह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच विधायक ने टीका टिप्पणी शुरू कर दी। विधायक ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और मुझे मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में कदम उठाया। पूरे मामले से पार्टी नेतृत्व से अवगत करा दिया गया है।