फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रदर्शन किया 1

प्रदर्शन किया 1

Thu, 21 Feb 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया 1
महिला महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने का लगाया आरोप
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। भारतीय महिला महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धनघटा तहसील में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय महिला महासभा की कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हकीमपुर समेत कई गांवों में आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास में धांधली की गई है। सरकार छप्पर में निवास करने वाले लोगों को पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। इसके तहत वर्ष-2011 में किए गए आर्थिक गणना सूची में जिनका नाम है, उन्हें लाभान्वित करना है, लेकिन जिम्मेदार सरकारी मानक को दरकिनार कर अपात्रों को आवास दे रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से गांवों में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच कराने की मांग की और कहा कि अपात्रों का नाम हटाया जाए। एसडीएम बाबूराम ने आश्वासन दिया कि यदि कहीं गड़बड़ी है तो जांच कराई जाएगी। इस मौके पर कुसुम चौहान, संजू गौड़, विंध्यवासिनी , मीना चौधरी, माधुरी, प्रमीला, रामरती, उर्मिला राजभर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed