{"_id":"6a27332fde69b22c7702b6f6","slug":"113-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-job-in-the-municipality-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151847-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.13 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.13 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति पर 1.13 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़िता ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धनघटा क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा निवासी गिरजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजगार की तलाश के दौरान उनकी मुलाकात खलीलाबाद के टीचर्स कॉलोनी निवासी राजीव राय से हुई। आरोप है कि राजीव राय ने नगर पालिका खलीलाबाद में अपनी पहचान होने का दावा करते हुए संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
आरोपी ने पहले उनसे 26 हजार रुपये लिए। इसके बाद उनकी बहुओं संध्या और सुमन की नौकरी लगवाने के नाम पर 10-10 हजार रुपये और लिए। वहीं अन्य परिचित लोगों से भी धनराशि लेकर कुल एक लाख 13 हजार रुपये एकत्र कर लिए। रुपये लेने के बावजूद न तो किसी की नौकरी लगवाई गई और न ही धनराशि वापस की गई। जब पीड़िता और उनके परिजनों ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले मैं प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।