{"_id":"5f7766128ebc3ea372520e71","slug":"11-people-donate-blood-khalilabad-news-gkp3678277159","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों ने दिखाई मानवता की राह, रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोगों ने दिखाई मानवता की राह, रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्दाता।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 लोगों ने दिखाई मानवता की राह, रक्तदान कर बने महादानी
- अमर उजाला फाउंडेशन और सेंट जेवियर्स स्कूल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर दूसरे दिन अमर उजाला फाउंडेशन और सेंट जेवियर्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल गोला बाजार खलीलाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन हुुआ। जिसमें 11 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अमित श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य साधना रंजन ने फीता काटकर किया।
डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार से दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रक्तदान से कोई दिक्कत नहीं होती है। लैब टेक्नीशियन महेंद्र पांडेय ने कहा कि 10 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान करने वालों को दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां आम आदमी के मुकाबले कम होती है। रक्तदान से शरीर में 24 घंटे के भीतर नया खून बनता है। जिससे स्फूर्ति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। इस दौरान सपना सिंह, शाहिबा खातून, सलोनी चौधरी, अजय कुमार, नित्यानंद त्रिपाठी, आनंद कुमार, नितेश दुबे, सुनीता, रंजना, अखिलेश कुमार, अरूण कुमार, विनोद कुमार, दिलीप, अभिनंदन, राजकुमार, गरीबुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
राजीव रंजन, शशिकांत, रोहित उपाध्याय, सोमेश कुमार, दिवाकर प्रसाद गौतम, रवि कुमार, राहुल, देवव्रत, अनिरूद्घ कुमार पाठक, मोहम्मर रफीक, प्रदीप चौरसिया।