{"_id":"61f4277f01281830a35bb99e","slug":"11-found-positive-khalilabad-news-gkp4251327192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव
सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया, 40 लोग हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 40 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ ने सभी से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें खलीलाबाद में एक, नाथनगर में एक, हैंसर में एक और अन्य जिले के आठ लोग शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इन सभी की निगरानी स्वास्थ्य टीम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक दो वर्षों में जिले में 8606 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और 8384 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 1220 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी के पालन और मास्क लगाने की अपील की है।