{"_id":"61db1af9653a7b142e760e81","slug":"1071-patients-got-treatment-in-arogya-mela-khalilabad-news-gkp4230996174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला में 1071 मरीजों का परीक्षण, दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला में 1071 मरीजों का परीक्षण, दी गईं दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेला में 1071 मरीजों का परीक्षण, दी गईं दवाएं
संतकबीरनगर। आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसमें 1071 मरीजों की निशुल्क जांच हुई और दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 903 लोग आए, जिनमें 221 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने कहा कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1071 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इसमें 417 पुरुष, 521 महिलाएं और 133 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 138, मधुमेह के 43, त्वचा रोग के 185, ब्लड प्रेशर के 21, एनीमिया के 11, लीवर के 29 तथा अन्य रोगों के 622 मरीज पहुंचे। इन सभी का इलाज हुआ और निशुल्क दवाएं दी गईं।