फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सड़क जाम किया

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम किया

Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम किया
ग्रामीणों ने थाने का घेराव व सीएचसी तिराहे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के जमोहरा ग्राम में शुक्रवार की रात में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में 38 वर्षीय दीनानाथ निषाद पुत्र ठाकुर की मौत हो गई थी। शव को पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में कार्रवाई को लेकर रविवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच कर घेराव करते हुए हंगामा किया। उसके बाद सीएचसी तिराहे पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के कुछ लोग हत्यारोपी की मदद कर रहे हैं और मृतक के परिवार को सुलह के लिए धमका रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीण दो घंटे तक सड़क जाम किए रहे। सीओ ने समझा बुझाकर किसी तरह से जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा ग्राम पंचायत में दो पक्षों के बीच शनिवार की रात जमीनी विवाद में हुए मारपीट में घायल दीनानाथ की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में नही ले पाई हैं। रविवार की सुबह पूर्व ग्राम प्रधान रणजीत यादव के नेतृत्व में ग्रामीण थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी करने लगे। इसके बाद ग्रामीण सीएचसी तिराहे पर पहुंचकर सड़क का जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि हत्यारोपी अभी तक नहीं पकड़े गए है। ऊपर से गांव के कुछ लोग हत्यारोपियों की खुलेआम मदद कर रहे हैं और मृतक के परिवार पर सुलह करने का दबाव बना रहे है। सूूचना के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जाम की सूचना पर सीओ जीडी मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को समाप्त कराया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अमरेन्द्र यादव, झीनक, संदीप, बलराम, रामशंकर, रामनरायन, सोनू, सूर्यप्रकाश, मालती, हसना, दुर्गावती, श्याम मोहन, फेकना, गुजराती, इलाइची, मदराही, कृष्णा, कलावती आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहीं जाने दिया दमकल
मेंहदावल। सीएचसी तिराहे पर जाम लगाए ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उसी दौरान बखिरा क्षेत्र में मेंहदावल से जा रहा दमकल फंस गया। पुलिस के लोग दमकल निकलवाने का प्रयास किए पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी। कुछ देर तक दमकल जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed