फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डिजिटल पॉवर एंजल ग्रुप कसेगा शोहदों की नकेल

डिजिटल पॉवर एंजल ग्रुप कसेगा शोहदों की नकेल

Thu, 20 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल पॉवर एंजल ग्रुप कसेगा शोहदों की नकेल
UP Police

विज्ञापन


संतकबीरनगर। हाईटेक हो रही पुलिस ने शोहदों पर निगरानी और उनकी हरकतों पर रोक लगाने के लिए नई योजना बनाई है। एसपी की पहल पर व्हाट्सएप पर डिजिटल पावर एंजल ग्रुप बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से शोहदों पर निगरानी की जाएगी। उनसे जुड़ी सूचनाएं शेयर की जाएंगी। छात्राएं अपनी शिकायत व अपराध करने वाले की फोटो भी इस ग्रुप में डालेंगी। पुलिस इस पर तत्काल एक्शन लेगी। यह पहल शुरू हो चुकी है और छात्राओं को ग्रुप से जोड़ने का काम भी शुरू हो चुका है।
स्कूल-कॉलेज आती जाती लड़कियों से छेड़खानी की शिकायतें आती रहती हैं। कई बार लड़कियां या महिलाएं संकोच या किसी अन्य कारण से ये शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंचा पातीं। ऐसे मामलों में शोहदों पर निगरानी के लिए एसपी आकाश तोमर ने नई योजना बनाई है। उनकी पहल पर कॉलेजों में लड़कियों को इस व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। इस ग्रुप में एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला कांस्टेबल भी बतौर ग्रुप एडमिन मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही अन्य छात्राएं भी एडमिन होंगी। इस ग्रुप में पुरुष नहीं रहेंगे। यह सिर्फ महिलाओं और छात्राओं से संबंधित ग्रुप होगा।
विज्ञापन

छात्राएं अपने साथ या आसपास होने वाली घटनाओं की सूचना व फोटो इस ग्रुप पर शेयर करेंगी, जिस पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी। इस ग्रुप को लोकप्रिय बनाने के लिए पुलिस टीम छात्राओं को इसके प्रति जागरूक कर रही है। महाविद्यालय और इंटर कॉलेजों में एंटी रोमियो टीम जाकर छात्राओं को इसके विषय में जानकारी देकर जुड़ने की अपील कर रही है। टीम इस ग्रुप से अधिक से अधिक छात्राओं को जोड़ने की कोशिश कर रही है। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह ग्रुप बनाया गया है। छात्राएं और महिलाएं बेझिझक अपनी शिकायत ग्रुप पर कर सकती हैं। उनका नाम-पहचान गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत पर पुलिस फौरन एक्शन लेगी और कार्रवाई कर पीड़िता को भी अवगत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed