फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 corona positive found

महाराष्ट्र के तीन यात्री समेत 10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 20 Mar 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
10 corona positive found
महाराष्ट्र के तीन यात्री समेत 10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- शनिवार को भी रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महाराष्ट्र प्रांत से आने वाले यात्री लगातार पॉजिटिव मिल रहे हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एंटीजन जांच में तीन यात्री पॉजिटिव पाए गए। टीम ने इन यात्रियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इसके साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही जिले के सात अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 3,471 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को जिले में सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें एक बघौली क्षेत्र, दो पौली, एक नाथनगर, एक खलीलाबाद और दो मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की गई। महाराष्ट्र से आए तीन यात्री एंटीजन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन यात्रियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही 1,161 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,471 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3,408 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 19 एक्टिव केस है। जिसमें छह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और 13 लोग होम आइसोलेट हैं। 669 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed