फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1 school will be made adarsh

एक परिषदीय विद्यालय बनेगा आदर्श कंपोजिट विद्यालय

Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
1 school will be made adarsh
एक परिषदीय विद्यालय बनेगा आदर्श कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन

कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं होंगी संचालित
पर्याप्त मात्रा में जिस विद्यालय में होगी जमीन उसी विद्यालय का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के एक परिषदीय विद्यालय को आदर्श कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। यहां पर अब एक से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यालय के चयन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय का आदर्श कंपोजिट विद्यालय के रूप में चयन होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।
परिषदीय स्कूलों में वर्तमान में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। जिस परिसर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, उन विद्यालयों को कंपोजिट विद्यालय बना दिया गया है। जिले में 250 कंपोजिट, 805 प्राथमिक और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थापित है। शासन ने निर्णय लिया है कि जिले में एक ऐसे विद्यालय का चयन किया जाए। जहां पर पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध हो। इसके साथ ही भवन व कमरे भी हों। जरूरत पर खाली जमीन में कमरे का निर्माण किया जा सके। ऐसे विद्यालय का चयन कर उसे आदर्श कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। इस विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही यहां पर पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी ताकि अगर कोई विद्यार्थी कक्षा आठ पास करता है तो उसे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं और न जाना पड़े और वे इसी विद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इस विद्यालय में सरकार की तरफ से सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह से निशुल्क होगी और किताबें व अन्य जरूरी सामान निशुल्क दिए जाएंगे। हर ब्लॉक से ऐसे विद्यालयों की सूचना मांगी गई है। बीएसए ने सभी बीईओ से ऐसे विद्यालयों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यालय भवन का निर्माण हो सके और कक्षा 12 तक पठन-पाठन शुरू हो सके।
विज्ञापन

कोट
जिले में एक आदर्श कंपोजिट विद्यालय बनाया जाना है। इसके लिए सभी ब्लॉकों से विद्यालयों की सूचनाएं मांगी गई हैं। ऐसे विद्यालय का चयन होगा, जिसके पास पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध हो ताकि आगे चलकर वहां पर भवन का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed