{"_id":"65416464ebc0ca2a430e9c34","slug":"youth-injured-in-accident-dies-in-aligarh-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-3874-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में घायल युवक ने अलीगढ़ में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में घायल युवक ने अलीगढ़ में दम तोड़ा
Wed, 01 Nov 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गुन्नौर कोतवाली इलाके में 24 अक्तूबर की रात हादसे में घायल हुए प्रसन्न (42) निवासी सिरौरा काजी की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। दोपहर को उसका शव गांव पहुंचा। यहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव सिरौरा काजी निवासी प्रसन्न कुमार बबराला की यारा वीरा फैक्ट्री में खाद प्लॉट में काम करता था। परिजनों के अनुसार वह 24 अक्तूबर की देर रात फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म होने के बाद साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर गोशाला के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब से ही परिवार वाले अलीगढ़ में उसका उपचार करा रहे थे। मंगलवार को उसने इलाज के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया।