{"_id":"6a208c9b2ac9dd324e05247f","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-136153-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
सरायतरीन। मथुरा में 84 कोसीय परिक्रमा में शामिल होने के लिए गए गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी पंकज (48) को रविवार को मथुरा में बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। मंगलवार की रात मुरादाबाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार की देर शाम परिजनों गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी विशेष कुमार शर्मा ने बताया कि गांव के लोगों के साथ उनका बेटा पंकज रविवार को मथुरा में 84 कोसीय परिक्रमा फेरी में शामिल होने के लिए गए थे। रविवार की रात 10:15 बजे पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। गांव के साथियों ने तत्काल मथुरा जिले के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया और घटना की जानकारी गांव में दी। वहां से परिवार के लोग उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। मंगलवार की रात 12 बजे उपचार के दौरान पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार की शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक के बेटे ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ घटना क्षेत्र के थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है।