फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies in suspicious condition while searching for wife

Sambhal News: पत्नी की तलाश कर गांव लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition while searching for wife
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में कर्ण प्रताप उर्फ सुशील कुमार (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पत्नी की तलाश कर शुक्रवार को ही गांव लौटे थे। घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन


काशीपुर निवासी भानु प्रताप ने बताया कि उनके 35 वर्षीय भाई कर्ण प्रताप उर्फ सुशील कुमार मेरठ स्थित शारदा एयरपोर्ट फैक्टरी में काम करते थे। करीब छह महीने पहले उनकी पत्नी माला देवी तीन बच्चों के साथ मायके चली गई थी और वर्तमान में नोएडा में रहने की जानकारी थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पत्नी के ठिकाने की सटीक जानकारी न होने के कारण सुशील उससे संपर्क करने के उद्देश्य से दो दिन पहले दादों थाना क्षेत्र के गांव खंदी नगला स्थित ससुराल गए थे। वहां पत्नी का पता नहीं चलने पर वह शुक्रवार को गांव लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। गंभीर हालत होने पर उन्हें बबराला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।


परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में सुशील की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed