फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies due to neck cut in suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध अवस्था में गर्दन कटने से मौत, पत्नी ने आत्महत्या दर्ज कराई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to neck cut in suspicious circumstances
मढ़न/असमोली। युवक ने सैंधरी गांव के मजरा तेलीपुरा में चाचा के घर आए मजदूर युवक की गर्दन कटने से संदिग्ध अवस्था में जान चली गई। पत्नी जीनत ने असमोली थाना में आत्महत्या की सूचना दर्ज कराई है। युवक जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर का निवासी था। पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर छानबीन की है। घटना के वक्त घर में मौजूद पत्नी तथा दूसरी महिलाओं से भी घटनाक्रम की जानकारी ली है। बयान लिए हैं। आगे की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र का आबिद हुसैन पुत्र जफरुद्दीन उम्र (28) अपने चाचा बुंदू पुत्र अली सेन निवासी तेलीपुरा थाना असमोली के घर रविवार को दिन में तीन बजे ईद मिलने के लिए गया था। ईद मिलने के बाद शाम को युवक खाना खाकर अन्य परिजनों के साथ बैठकर सोने के लिए अपना बिस्तर लेकर छत पर चला गया। रात में करीब 11 बजे पत्नी जीनत जहां छत पर पहुंची तो पति आबिद हुसैन को लहूलुहान देखकर जीनत जहां की चीख निकल गई। चीख निकलते ही नीचे सो रहे अन्य परिजन छत ओर की तरफ भागे। जब छत पर जाकर देखा तो युवक की गर्दन कटी हुई थी। खून बह रहा था। यह देख अन्य परिजन घबरा गए। आबिद हुसैन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। चाचा बुंदू टेंट हाउस का काम करते है। रविवार को भी बघा नागलिया में एक शादी में टेंट हाउस लगा रहे थे। बुंदु व उनके तीनों बेटे टेंट हाउस की देखभाल में लगे हुए थे। घर पर महिलाएं ही मौजूद थी।
विज्ञापन

महिलाओं ने परिजनों को की सूचना दी। बघा नागलिया से परिजन मौके पर आए। पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना दी। पुलिस ने छत पर जाकर देखा तो आबिद हुसैन मृतक अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। खून से सना हुई दरांती पड़ी थी। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असमोली के थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि गर्दन कटी हुई थी लेकिन अलग नहीं हुई थी। मौके पर देख कर ऐसा लगा जैसे धारदार हथियार के प्रहार किया गया है और इसी में ट्रैकिया (सांस नली) कट गई। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed