{"_id":"67b24a7198c65717ab0e6307","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119364-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
अंकुर का फाइल फोटो।
- फोटो : अंकुर का फाइल फोटो।
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में सैदनगली-मनोटा मार्ग पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने असमोली थाना क्षेत्र के भूड़ा बेगमपुर निवासी अंकुर (21) और उसके साथी विनीत को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को अंकुर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा जनपद के कस्बा उझारी में दावत में शामिल होने गया था। देर रात घर को वापस लौटते समय ऐंचोड़ा कंबोह से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के ठीक सामने बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंकुर ने एक वर्ष पूर्व नखासा थाना क्षेत्र के मिलक भारतल निवासी दीक्षा से प्रेम विवाह किया था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे में युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।