फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man suicide in sambhal

निजी नर्सिंग होम में युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
young man suicide in sambhal
जुनावई। एक निजी नर्सिंग में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। युवक नर्सिंग होम में पाटर्नर बताया जा रहा है। मृतक के मुमेरे भाई ने दोबारा से पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी दिनेश 20 वर्ष जुनावई के एक निजी नर्सिंग काम करता था। सोमवार की देरशाम उसका शव एक कमरे कुंडे से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में ले लिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक के मुमेरे भाई संजीव ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि उसके भाई दिनेश नर्सिंग होम में पार्टनर था। देखभाल के साथ साथ मरीजों के उपचार का काम भी करता था। आरोप है कि नर्सिंग के चिकित्सक से उसका तीन चार दिन पहले विवाद हुआ था। मृतक युवक की शादी की बात चल रही थी, वह लड़की भी नर्सिंग होम में काम करती थी। आरोप है कि चिकित्सक ने लड़की से भी अभद्रता की थी तथा दिनेश के थप्पड़ भी मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका शव लटका हुआ मिला है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। तहरीर मिली है, जांच चल रही है। जांच के बाद ही मुकदमें में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed