{"_id":"6248b1b1f679613d8a372bea","slug":"young-man-shed-after-bathing-in-the-ganges-with-friends-sambhal-news-mbd4234727181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ गंगा में नहाने उतरा युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ गंगा में नहाने उतरा युवक बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम निवासी चार दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतरे तो एक युवक बह गया। युवक के दोस्तों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन देर रात तक युवक नहीं मिल सका। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों के मुताबिक गंगा में बहा हुकुम सिंह (18) पुत्र अजब सिंह शनिवार को गांव निवासी अपने दोस्त राधाचरन, सुनील और सुरेश के साथ बुलंदशहर जिले में ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर सरसों का भूसा बेचने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि यह चारों दोस्त भूसा मिलकर खरीदते थे और आसपास कहीं भी बेच आते थे। शनिवार की शाम चार बजे करीब भूसा बेचकर लौटते समय सिसौना डांडा घाट पर नहाने के लिए रुक गए। इसी दौरान हुकुम सिंह बह गया। जब हुकुम सिंह दिखाई नहीं दिया तो उसके दोस्तों ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गोताखारों की मदद से तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चला। देर रात तक युवक की तलाश नहीं हो सकी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।