फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man's death due to current grief in babrala

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

Sun, 17 Jun 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 17 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
young man's death due to current grief in babrala
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर-बबराला मार्ग पर स्थित एक गांव में सड़क किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आए पशुओं को बचाने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत लाइन के नीचे जाल लगाने की मांग को लेकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पुलिस के समझाने के बाद मान गए।  
विज्ञापन



रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जागीर की मढ़ईयां में काशीराम (40 वर्ष) पुत्र रामी शुक्रवार की रात को घर में सो रहे थे। शनिवार की सुबह तीन बजकर चालीस मिनट पर अचानक पशुओं के रंभाने की आवाज आई। पशुओं की आवाज सुनकर काशीराम सड़क किनारे बंधे पशुओं की ओर दौड़े, जो कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही काशीराम ने कदम बढ़ाया तो वे भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पशुओं को देखने आए लाखन सिंह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं, करंट की चपेट में आने से एक बैल और कटरे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोन करके विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed