{"_id":"6636aa9383325ad7cd02f62d","slug":"young-man-reached-home-to-meet-girlfriend-agreement-in-panchayat-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110248-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा युवक, पंचायत में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा युवक, पंचायत में समझौता
Sun, 05 May 2024 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 05 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
असमोली (संवाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। बाद में गांव में बैठी पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
दरअसल, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पास के ही गांव में मामा के घर के बराबर में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार की रात में युवक प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया था। जहां परिजनों ने देख लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बाद में पुलिस आरोपी युवक के गांव जा पहुंची। यहां पर आरोपी तो नहीं मिला लेकिन युवक के भाई को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।