{"_id":"5fa995358ebc3e9b861cb419","slug":"young-man-death-to-curent-in-sambhal-sambhal-news-mbd368997365","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली में गन्ना भरवाते समय ट्रैक्टर चालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली में गन्ना भरवाते समय ट्रैक्टर चालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौत
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में ट्रॉली में गन्ना भरते समय ट्रैक्टर चालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई जा सकी। हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए और किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव मुबारकपुर बंद निवासी मोहम्मद सालिम (27) पुत्र कल्लू की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुुआ जब युवक गन्ने की ट्रॉली को भरवा रहा था। इसी दौरान गन्ने को ट्रॉली पर चढ़कर काटने लगा और गड़ासे से जैसे ही गन्ना काटा तो गड़ासा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनका बेटा गांव के एक व्यक्ति का गन्ना मिल ले जाने के लिए भरवा रहा था।
गन्ना सही तरीके से भरवाने के लिए जैसे ही ट्रॉली पर चढ़कर गड़ासे से गन्ना काटा तो गड़ासा नजदीक से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। गड़ासा पूरा लोहे का बना हुआ था इसलिए करंट आ गया और मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक की एक वर्ष पहले ही शादी हुई है। पत्नी रजीना खातून और मां नन्ही का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।