{"_id":"5f32e9768ebc3e3d2038f8f1","slug":"young-man-death-in-road-accident-gunnor-news-mbd358892169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने से टकराई बाइक, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
बाइकों की भिड़त में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुन्नौर/चंदौसी। मंगलवार की शाम राजघाट रोड मीरपुर के बाइकों की भिड़त में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव मेउआ हसनगंज निवासी युवक सत्यपाल 28 वर्ष बबराला के राजघाट गंगा स्नान कर बाइक से लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे राजघाट रोड मीरपुर के पास सामने से आ रही बाइक उनकी भिड़त हो गई। हादसे में सत्यपाल और दूसरी बाइक पर सवार दीपचंद 27 निवासी मीरमपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। दीपचंद की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सत्यपाल के दो बेटी हैं। पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। शाम को वह गंगा नहाने चला गया था और वापस लौटते समय घटना घट गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम हाउस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी किसी तरफ कोई तहरीर नहीं आई है।