फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man committed suicide

युवक ने उपलों पर लेट पेट्रोल छिड़क खुद को जलाया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
young man committed suicide
संभल। घरेलू परेशानी से जूझ रहे युवक ने उपलों पर लेटकर और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। जब चीख पुकार सुनी तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। पड़ोसियों ने घर के मुख्य गेट पर शोर मचाया। उसके बाद परिजन जाग गए और जब तक परिजन व आसपास के लोग युवक के पास छत तक पहुंचते तब तक युवक की जान जा चुकी थी। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने छानबीन की। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में घरेलू कलह के चलते जान देने की बात सामने आई।
विज्ञापन

संभल के दुर्गा कालोनी शिवाजी चौक निवासी शिवम (25) पुत्र सुरेश मुखिया ने शनिवार-रविवार की रात करीब सवा दो बजे पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा दी। युवक ने आग लगाने से पहले घर की छत पर लगे उपले एकत्र किए और उन्हें लेटने के लिए छत के बरामदे में लगा दिए। इसके बाद युवक ने पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। युवक की मां प्रेमा का कहना है कि बेटा छत पर अकेला था। बेटे की पत्नी शनिवार को अपने मायके सिरसी गई थी।
विज्ञापन

मां का कहना है कि उनके बेटे ने खुद पेट्रोल छिड़क कर जान दी। बताया कि जिस समय युवक ने यह कदम उठाया उस समय जीने का गेट अंदर से बंद कर दिया था जिससे कोई ऊपर न जा सके। बताया कि जब शिवम की चीखपुकार हुई तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। जीने का गेट तोड़कर ऊपर पहुंचे थे लेकिन तब तक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मां का कहना है कि उनका बेटा लेखपाल के पास मुंशी गिरी करता था। घर पर चक्की भी चला लेता था और कभी गाड़ी भी चलाने के लिए ले जाता था। अब ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। दो बहनें हैं जिनका रोरो कर बुरा हाल है। प्राथमिक पड़ताल में युवक ने घरेलू परेशानी के चलते आत्महत्या की है, इसकी जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विकास सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed