{"_id":"60aa2b4da10ce760fd685079","slug":"young-man-commits-suicide-consuming-poison-after-marriage-under-pressure-of-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: पंचायत के दबाव में निकाह करने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: पंचायत के दबाव में निकाह करने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम
Sun, 23 May 2021 03:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 23 May 2021 03:45 PM IST
सार
दो दिन हवालात में रहे युवक को पंचायत ने शनिवार को निकाह करने पर मजबूर किया। इसी दबाव से क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में पंचायत के दबाव में निकाह करने के बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर दबाव बनाकर निकाह कराने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दरअसल संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी 23 वर्षीय वसी पुत्र वकील अहमद पहले से शादीशुदा था। दो वर्ष पहले शादी हुई थी और एक मासूम बच्चा है। इसके बाद भी उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवती के परिजनों ने मुलाकात करते हुए पकड़ लिया था और पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
आरोप है दो दिन हवालात में रहे युवक को पंचायत ने शनिवार को निकाह करने पर मजबूर किया। इसी दबाव से क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह जहर खाकर जान दे दी।