{"_id":"5b2ff86f4f1c1b634d8b849e","slug":"young-killed-in-collision-with-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई कार, युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से परिवार संग लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी व बेटी समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा शनिवार की रात जिला बुलंदशहर के डिबाई के निकट हुआ।
नगर के मोहल्ला आर्यसमाज रोड निवासी अनुदीप वार्ष्णेय पुत्र नीलकमल वार्ष्णेय अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार की रात शादी समारोह से वापस लौटते समय जिला बुलंदशहर के डिबाई के निकट अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई।
नीलगाय से बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार अनुदीप वार्ष्णेय उनकी पत्नी सविता गुप्ता व बेटी अनुशा समेत मनीष वार्ष्णेय निवासी चंदौसी, बहजोई के मोहल्ला गोलागंज निवासी पूजा गुप्ता व आभाष तथा जिला बदायूं के रुदायन निवासी मनीष गुप्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को आनन-फानन अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया। जिसमें रास्ते में 28 वर्षीय अनुदीप वार्ष्णेय ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर पूजा गुप्ता व आभाष को दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अनुदीप वार्ष्णेय की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।