{"_id":"591c9de94f1c1b8b51f24081","slug":"young-girl-dead-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग में दबकर युवती की मौत, दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग में दबकर युवती की मौत, दूसरी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
संभल के गांव हरसिंहपुर में ढांग में दब कर मरी रानी के परिजन बिलखते हुए। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लीपने के लिए तालाब से मिट्टी खोद रहीं दो युवतियों पर ढांग गिर पड़ी। दोनों को मलबे में दबता देख साथ आई गांव की दूसरी महिलाओं-युवतियों ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से निकाला। इस बीच एक युवती की मौत हो गई थी, दूसरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी अहसान की बेटी रानी (18) और आफताब की बेटी शायबा बुधवार को गांव की महिलाओं-युवतियों के साथ घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गांव के तालाब में गई थीं। वे एक ढांग में मिट्टी खोद रहीं थीं कि, ढांग धंस गई। उसके मलबे के नीचे रानी और शायबा दब र्गइं। यह देख साथी युवतियों-महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे।
लोगों ने मलबा हटाकर जब तक दोनों को निकाला तब तक रानी की मौत हो चुकी थी, जबकि शायबा गंभीर रूप से घायल थी। परिजन शायबा को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से डाक्टर ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम राशिद अली खां भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम राशिद अली खां ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।