{"_id":"6afe04f08ddd146e23088d8a","slug":"yes-i-am-tigri-dham-a-grand-confluence-of-faith-culture-and-modernity-sambhal-news-c-284-1-smbd1013-178143-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हां मैं तिगरी धाम हूं...आस्था, संस्कृति और आधुनिकता का महासंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हां मैं तिगरी धाम हूं...आस्था, संस्कृति और आधुनिकता का महासंगम
विज्ञापन
अनिल चौहान
गजरौला। हां मैं तिगरी धाम हूं...। मेरे आंचल में आस्था संग उल्लास भी है। एक ओर गंगा की लहरों में डुबकी लगाकर श्रद्धालु पुण्य कमा रहे हैं तो दूसरी ओर ढोल की थाप पर झूमने को बेताब हैं। भजन-कीर्तन की गूंज है तो जादू के करतब भी हैं। बच्चों की किलकारियां, झूलों की रफ्तार और चाट-पकौड़ी की खुशबू ने मेरी रेती को एक बड़े उत्सव में बदल दिया। यह सिर्फ गंगा स्नान का मेला नहीं, बल्कि गांव और शहर की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का महासंगम है।
तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार बढ़ रहा है। दूरदराज के इलाकों से लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों, टाटा मैजिक, बैलगाड़ियों, भैंसा-बुग्गियों और दूसरे वाहनों से पहुंच रहे हैं। सालभर वीरान रहने वाले गंगा किनारा अब तंबुओं का शहर बन चुका है। लाखों श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ डेरा जमाए हुए हैं। कई दिनों से यहां रह रहे लोगों के लिए मेला किसी पिकनिक से कम नहीं है। बरसों बाद मिलने वाले रिश्तेदार और पुराने दोस्त एक-दूसरे के डेरों में बुलाकर मेहमाननवाजी करने में जुटे हैं। कहीं चूल्हे पर भोजन पक रहा है तो कहीं परिवार के लोग साथ बैठकर गपशप कर रहे हैं। मालूम रहे कि 20 नवंबर को देवोत्थान पर विधि-विधान से गंगा पूजन के साथ मेले का श्रीगणेश होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। इससे पहले 23 नवंबर की शाम को दीपदान होगा। आधी रात के बाद मुख्य स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसी को देखते हुए तिगरी की ओर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। आस्था, परंपरा और मनोरंजन के इन तमाम रंगों ने तिगरी मेले को जीवंत उत्सव बना दिया है।
झूलों की रफ्तार और जादू के करतब खींच रहे भीड़
मेले का मनोरंजन क्षेत्र भी पूरी तरह गुलजार हो चुका है। बड़े-बड़े हिंडोले और झूलों पर बैठने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। काला जादू और सर्कस जैसे मनोरंजन आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचने लगा है। मौत के कुएं में बाइक और कार के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए भी लोग जुट रहे हैं। बच्चों के लिए मिक्की माउस आकर्षण का केंद्र है। वहीं फिरकी, गुब्बारे, पपीहा और बांसुरी बेचने वाले फेरीवालों के आसपास बच्चों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
महिलाओं की दुकानों पर भी बढ़ी रौनक
सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू सामान और शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई देने लगी है। चाट-पकौड़ी, मिठाई और अन्य खानपान की दुकानों पर युवाओं और बच्चों का जमावड़ा है। एक तरफ कल्पवासी गंगा स्नान के बाद भजन-कीर्तन में लीन हैं तो दूसरी तरफ किशोर और युवा मेले का आनंद उठा रहे हैं।