Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Year after year, women were murdered; far from the cases being solved, the victims could not even be identified.

Sambhal News: साल दर साल महिलाओं की हत्याएं हुई, खुलासा तो दूर, पहचान तक नहीं मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Year after year, women were murdered; far from the cases being solved, the victims could not even be identified.
संभल। जिले में साल-दर-साल महिलाओं के शव मिलते रहे हैं। इन महिलाओं की हत्याएं हुईं। पुलिस ने खुलासे के दावे भी किए लेकिन अंजाम तक पुलिस नहीं पहुंची। इन महिलाओं की पुलिस पहचान तक नहीं करा सकी। इनके गुनहगार आजाद हैं।
विज्ञापन

इन महिलाओं की तलाश करता हुआ भी कोई नहीं पहुंचा। संभल जिले को गुनहगारों ने डंपिंग ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल किया है। रजपुरा थाना क्षेत्र इस मामले में सबसे आगे है। इस थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं के शव मिले, किसी की पहचान अब तक नहीं हो सकी। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल में शुक्रवार को करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिला, उसकी भी पहचान शनिवार की रात तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिर में चोट, मौके पर बिखरे खून से हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पुलिस की जांच भी इसी बिंदु पर चल रही है। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तीन थानों की टीम के साथ एसओजी की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इन महिलाओं की हत्या हुई लेकिन पहचान तक मिली
केस 1-
5 मार्च 2025 को रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-बबराला मार्ग पर गांव बहट करन के नजदीक सड़क किनारे कूड़े के ढेर में 14 से 15 वर्ष उम्र की किशोरी का शव मिला था। इस किशोरी के हाथ पर नीले रंग से मंजू राज और आई लव यू लिखा था। यह कौन थी और किसने हत्या की। कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी।
00
केस 2-
27 जुलाई 2024 को गांव रजापुर के खेतों में करीब 35 वर्षीय गर्भवती महिला का शव मिला था। बोरे में बंद कर शव फेंका गया था। पैरों को रस्सी से बांधा गया था। इस वारदात में दो हत्याएं हुई थीं। जब शव का पोस्टमार्टम हुआ था तो महिला करीब आठ महीने की गर्भवती होने की जानकारी चिकित्सक ने दी थी। इस महिला की भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
000
केस 3-
15 जून 2023 को टी पॉइंट पुलिस चौकी के नजदीक अनूपशहर गवां मार्ग पर करीब 30 वर्षीय महिला का शव बोरे में बंद मिला था। महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था। इस शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी।

000
केस 4-
27 जुलाई 2023 को नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर इम्मा के जंगल में बनी नहर में भरे बारिश के पानी में युवती का शव मिला था। यह युवती कौन थी और कैसे इसकी मौत हुई इसका भी जवाब पुलिस तलाश नहीं कर सकी। यह मामला तो हत्या में भी दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed