{"_id":"6186d0c1afee9d746c37b8bf","slug":"worshiped-on-diwali-for-azam-s-release-and-healthy-life-video-viral-chandausi-news-mbd408595315","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की रिहाई व स्वस्थ जीवन के लिए दिवाली पर पूजा की, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की रिहाई व स्वस्थ जीवन के लिए दिवाली पर पूजा की, वीडियो वायरल
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। दिवाली के दिन आजम खां का फोटो लगाकर दीपक जलाकर उनके स्वस्थ जीवन और रिहाई के लिए नरौली के एक परिवार ने पूजा की। इस पूजा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पूजा करने वाले सनी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने परिजनों के साथ दीपावली के दिन आजम व उनके बेटे के स्वस्थ जीवन व उनकी रिहाई के लिए पूजा की है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक परिवार के तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। आगे मुख्य फोटो आजम खां, उनके बगल में एक लक्ष्मी जी का छोटा पोस्टर है। उसकी बगल में दीवार पर दाई ओर आजम खां और उनके बेटे का अब्दुल्ला आजम का फोटो लगा। उनके फोटो के नीचे अंग्रेजी में जलते हुए दीयों से आजम लिखा हुआ है। बैकग्राउंड में एक संगीत बज रहा है लिखो कब आओ कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है।
फोटो में महिला दीये से पूजा करती दिखाई दे रही है। 16 सेकेंड का दूसरा वीडियो भी है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में दूसरा संगीत बजता सुनाई दे रहा है, दिल का रिश्ता यहां के हर इंसान का, साड्डे आजम, साड्डे आजम...। यह वीडियो नरौली निवासी सनीगुप्ता के घर का है। सनी गुप्ता की नरौली में कॉस्मेटिक की दुकान है। वीडियो में उनके साथ पिता व उनकी माता जी भी पूजा कर रही हैं। समाजवादी पार्टी में सनी गुप्ता या उनके परिजनों के पास कोई पद नहीं है, न ही पहले कोई पद रहा है।
विज्ञापन
यह वीडियो मेरे घर का है। मैं और पूरा परिवार उनको (आजम खां) बहुत अधिक मानते हैं। इसलिए उनकी जल्द रिहाई व स्वस्थ जीवन के लिए दीपावली के दिन उनका फोटो लगाकर पूजा की।
सनी गुप्ता, नरौली