{"_id":"61c0d63690a3b62980191a8b","slug":"worker-dies-in-bike-collision-chandausi-news-mbd4133293180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में श्रमिक की मौत
विज्ञापन
बहजोई। दो बाइकों की भिड़ंत में श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार रात हुआ।
रविवार रात करीब सवा आठ बजे गांव जयरोई-हयातनगर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार श्रमिक लेखराज पुत्र भीमसेन समेत ओमवीर पुत्र हरि सिंह व भूशंकर पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी गांव जयरोई-हयातनगर घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल लेखराज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उपचार को ले जाते समय रास्ते में लेखराज (35) ने दम तोड़ दिया। श्रमिक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोवंश की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
बहजोई। गोवंश की टक्कर से बाइक सवार सोहनलाल पुत्र मेवाराम निवासी गांव भागनगर थाना धनारी व टिंकू पुत्र राधे निवासी बबराला थाना गुन्नौर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे थाना धनारी क्षेत्र में हुआ।