{"_id":"683a1182944f68975b05d335","slug":"work-on-installing-shed-on-bawdi-gained-momentum-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120440-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बावड़ी को ढकने के लिए शेड लगाने के कार्य में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बावड़ी को ढकने के लिए शेड लगाने के कार्य में आई तेजी
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। लक्ष्मणगंज में ऐतिहासिक बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए नगर पालिका की ओर से किया जा रहा शेड लगाने का कार्य एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। शेड लगाने के कार्य में तेजी आई है। शेड आगे से 12 फीट और पीछे से 15 फीट ऊंचा लगाया जाएगा।
बता दें कि दो जनवरी को बावड़ी में नीचे की ओर तीसरी मंजिल पर कुएं के हिस्से से गैस निकलने पर एएसआई की टीम ने खोदाई पर रोक लगा दी थी। हालांकि कुआं से निकल रही गैस जहरीली नहीं थी। दो जनवरी से ही बावड़ी की खोदाई का कार्य बंद होने के बाद बावड़ी में लोगों का आना जाना रहा। वहीं बारिश पानी बावड़ी में न घुस सके। इसके लिए तिरपाल लगा कर बचाव किया गया लेकिन कुछ ही समय बाद बल्लियां उखड़ गईं और तिरपाल भी फट गया था।
जिसे डीएम के आदेश पर बावड़ी पर शेड लगाने का कार्य शुरू किया गया। बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए बावड़ी के खुले हिस्सों पर बाउंड्रीवॉल बन कर तैयार हो गई है। शेड लगाने के लिए सीमेंट के पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं। ईओ धर्मराज राम ने बताया कि शेड लगाने के लिए पिलर पर लोहे की कैंची लगाई जाएगी। मेटेरियल आ गया है। अब मजदूर बढ़ा कर कैंची लगाने का कार्य किया जाएगा। कैंची लगने के बाद उस पर शेड लगाए जाएंगे। सप्ताह भर में कार्य पूरा होने की संभावना है।