फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   work in sot rever in sambhal

सोत नदी को पुर्नजीवित करने का काम अनवरत जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
work in sot rever in sambhal
असमोली के गांव सिरौली में सोतनदी की सफाई में जुटे मनरेगा मजदूर। - फोटो : SAMBHAL
असमोली। संभल तहसील क्षेत्र में सोत नदी को पुनर्जीवित करने का काम अनवरत जारी है। असमोली क्षेत्र के कई हिस्सों में मनरेगा मजदूर प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में खुदाई और साफ सफाई में लगे हैं। वहीं, लेखपाल और ग्राम प्रधान मिलकर सोत नदी से अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटवाने में लगे हैं।
विज्ञापन

सोत नदी पर अवैध कब्जे हटवाकर साफ सफाई और खुदाई का कार्य तहसील क्षेत्र के गांव मातीपुर से शुरू होकर अब असमोली के नजदीक पहुंच गया है। अमर उजाला द्वारा शुरू की गई ‘कहां गए जलस्त्रोत’ श्रृंखला सोत नदी के लिए जीवनदायिनी बनकर उभरी है। प्रशासन का लगातार प्रयास सोत नदी में पानी का बहाव ला सकता है। हालांकि अभी इसकी शुरूआत ही है। शुरूआती क्रम में मातीपुर के जंगल से सोत नदी पर हुए अवैध कब्जों को हटवाया जा रहा है और साफ सफाई के साथ खुदाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोटा पुल से असमोली तक बड़ी संख्या में किसानों ने दोबारा से अवैध कब्जे कर फसलें उगानी शुरू कर दी थी लेकिन एक बार फिर से मुहिम शुरू की गई तो प्रशासन का इस ओर ध्यान चला गया। विकास खंड स्तरीय अधिकारी और लेखपाल ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर दोबारा किए गए अवैध कब्जों को हटवा रहे हैं और खुदाई का कार्य करा रहे हैं। मनरेगा के मजदूर इस कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed