{"_id":"6a0241c356e739db820ad8f6","slug":"women-affiliated-with-the-bjp-staged-a-sit-in-near-the-mps-residence-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135218-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद के घर के निकट भाजपा से जुड़ीं महिलाओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद के घर के निकट भाजपा से जुड़ीं महिलाओं ने दिया धरना
विज्ञापन
संभल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर भाजपा से जुड़ीं महिलाओं ने सोमवार को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के निकट खग्गूसराय मंदिर पर धरना देकर विरोध जताया।
कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण बिल, जो 2029 से लागू होना है। उसका सपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए विरोध किया था। इससे पूरे देश की महिलाओं में आक्रोश है। भाजपा की जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता ने कहा भाजपा ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा महिलाओं को कभी सम्मान नहीं दिया गया। जब भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान की बात करती है तो ये विरोध करते हैं। दुनिया में हर क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है और सफलता हासिल की है। रानी लक्ष्मीबाई जैसी सैकड़ों वीरांगनाएं हुई हैं, जिनपर आज भी देश और दुनिया को गर्व है।
विज्ञापन
इस दौरान मंडल अध्यक्ष पारुल शर्मा, मंजू रानी, निशि वार्ष्णेय, विमला अग्रवाल, शिप्रा त्यागी, शालिनी रस्तोगी, खुर्शीदा बेगम, नाजनीन, बुशरा, सोनम, कमलेश, मुन्नी, मीना, राजवती, नीलू, अंजली, शालिनी आदि रहीं।