{"_id":"60a228ce8ee8115abc64b7cc","slug":"woman-tortured-for-treatment-outside-private-nursing-home-cried-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : निजी नर्सिंग होम के बाहर इलाज के लिए तड़पी महिला, रोया बेटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : निजी नर्सिंग होम के बाहर इलाज के लिए तड़पी महिला, रोया बेटा
Mon, 17 May 2021 01:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 17 May 2021 01:56 PM IST
सार
जब अस्पतालकर्मियों ने उसे अस्पताल से बाहर किया तब महिला का ऑक्सीजन का स्तर घट रहा था और उसका बेटा मां की स्थिति देखकर रो रहा था। आसपास के लोगों ने महिला को तड़पते हुए देखा तो कोरोना के सर्विलांस अधिकारी को फोन किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संभल जिले के नरौली स्थित सरकारी कोरोना अस्पताल में भर्ती महिला को रविवार की रात मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया, लेकिन एबुलेंस चालक उसे संभल के निजी नर्सिंग में छोड़ गया। नर्सिंग होमकर्मियों ने महिला को भर्ती तो तत्काल कर लिया, लेकिन पांच मिनट में ही बाहर कर दिया, क्योंकि महिला को मुरादाबाद के टीएमयू स्थित एल थ्री के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
जब अस्पतालकर्मियों ने उसे अस्पताल से बाहर किया तब महिला का ऑक्सीजन का स्तर घट रहा था और उसका बेटा मां की स्थिति देखकर रो रहा था। आसपास के लोगों ने महिला को तड़पते हुए देखा तो कोरोना के सर्विलांस अधिकारी को फोन किया और करीब एक घंटे तड़पने के बाद महिला को मुरादाबाद टीएमयू के लिए सरकारी एबुंलेंस से रेफर किया गया।
विज्ञापन