फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman suicide in sambhal

महिला ने केरोसिन डालकर आग लगाई, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
woman suicide in sambhal
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आग लगाकर जान दी है। इसकी जानकारी पीड़ित परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 45 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में बंद होकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठता देख आसपड़ोस के लोग आ गए। उन्होंन किसी तरह दरवाजे को खोला तो महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पीड़ित पति ने बताया कि वह घर से किसी के लिए बाहर चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। कई बार जान देने का प्रयास कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अकेली थी। इसी दौरान आग लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed