फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman scared of monkey fell from the roof, died during treatment

बंदर से डरी महिला छत से गिरी, उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman scared of monkey fell from the roof, died during treatment
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र में बंदर से डर कर एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एचोड़ा कंबोह निवासी जासमीन पत्नी इमराना रविवार की सुबह करीब आठ बजे कपड़ों को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गई थी। तभी छत पर बैठे बंदरों ने उसे डरा दिया।
विज्ञापन

इससे घबराकर वह भागने लगी और संतुलन खोकर छत से नीचे जा गिरी। चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां आए और उसे नीचे पड़ा देख आनन-फानन असमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed