{"_id":"627d67f90bcd852e8525538b","slug":"woman-s-body-found-hanging-on-acacia-tree-chandausi-news-mbd4277390116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबूल के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबूल के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी(संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुकेरा में बृहस्पतिवार की सुबह महिला का शव मक्का के खेत में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के पीछे मृतक महिला के पति द्वारा धोखे से अपनी मां से पांच बीघा जमीन का वसीयतनामा कराना बताया जा रहा है। दो दिन पहले बात खुलने पर महिला आत्मग्लानि महसूस कर रही थी।
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी वजीर व उसकी पत्नी विशुना (48) में बृहस्पतिवार की सुबह कहासुनी हुई थी। इसके बाद विशुना सुबह करीब आठ बजे घर से चली गई। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण खेत पर जा रहे थे, तो मक्का के खेत में बबूल के पेड़ पर विशुना का शव रस्सी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना पर परिजन भी आ गए और कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पति ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला शांतिदेवी के नाम पर पांच बीघा जमीन है। उसके तीन बेटे अरवन, वजीर और रामखिलाड़ी थे। रामखिलाड़ी की मौत हो चुकी है। वजीर ने करीब छह माह पहले अपनी मां से धोखे से जमीन का वसीयतनामा अपने नाम करा लिया था। दो दिन पहले मामला उजागर हुआ, तो खूब हंगामा हुआ। गांव में बैठी पंचायत के बाद वजीर को वसीयतनामा वापस करना पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पूर्व जब वजीर वसीयतनामा करा रहा था, तो विशुना ने मना किया था पर उसने पत्नी की बात नहीं मानी थी। दो दिन पहले मामला उजागर होने पर विशुना आत्मग्लानि महसूस कर रही थी और बृहस्पतिवार को भी पति से इसी बात पर कहासुनी हुई थी।