{"_id":"60c241d08ebc3e3969442843","slug":"woman-killed-in-sambhal-suspicion-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: मेंथा की फसल की नराई करने गई महिला की गला रेत कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: मेंथा की फसल की नराई करने गई महिला की गला रेत कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Thu, 10 Jun 2021 10:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:16 PM IST
सार
बुधवार की शाम असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में 36 वर्षीय महिला की लाश मक्का के खेत में वस्त्रविहीन हालत में मिली। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेंथा की फसल की नराई करने गई महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। वस्त्रविहीन हालत में शव मिलने पर दुष्कर्म की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस की चार टीमें वारदात के खुलासे में जुट गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया कृषि उपकरण खुरपा पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में 36 वर्षीय महिला की लाश मक्का के खेत में वस्त्रविहीन हालत में मिली। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। पीड़ित पति के अनुसार वह गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे करीब अपनी पत्नी के साथ मेंथा की फसल की नराई करने के गया था। सुबह आठ बजे वह अपनी मां की दवाई दिलाने के लिए घर आ गया और अपनी मां को साथ लेकर मुरादाबाद चला गया। बताया कि सुबह 11 बजे उसकी दो बेटियां खाना लेकर खेत पर पहुंची थीं लेकिन पत्नी बेटियों को नहीं मिली। बेटियों ने इसकी जानकारी उसके छोटे भाई को दी लेकिन वह आसपास देखकर घर लौट आया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि शाम को पांच बजे जब वह मुरादाबाद से लौटा तो उसकी बेटियों ने बताया कि उसकी पत्नी खेत पर नहीं मिली और अब तक घर भी नहीं लौटी है। इस जानकारी के बाद वह खेत पर तलाश करने पहुंचे इसी दौरान मक्का के खेत में वस्त्रविहीन हालत में लाश मिली। गर्दन पर कृषि उपकरण खुरपे से हमला किया गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि कृषि उपकरण खुरपा मौके से पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों से जानकारी की जा रही है। सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन