फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman fell down from open ceiling, dies during treatment

छत के खुले जाल से नीचे गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman fell down from open ceiling, dies during treatment
मृतका गिरिजा देवी का फाइल फोटो - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर बुधवार की शाम चार बजे मकान की दूसरी मंजिल पर नीचे सामान उतार रही महिला छत का जाल खुला होने से नीचे आ गिरी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड स्थित रेलवे गेस्ट हाउस के पास निवासी धर्मपाल सिंह का आवास है और वह रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार की शाम चार बजे उनकी पत्नी गिरिशा देवी मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर कुछ सामान जाल खोलकर नीचे डाल रही थी। तभी अचानक महिला खुले जाल से नीचे आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में परिजन महिला को निजी चिकित्सक के यहां उपचार को लेकर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव घर ले आए। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed