{"_id":"6a593e79b630b47802006e4b","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-kanhu-dhampur-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-137751-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कान्हू-धामपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कान्हू-धामपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
बहजोई। कान्हू-धामपुर में संदिग्ध अवस्था में महिला कांति देवी (50) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
मामला बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे का है। मृतक महिला के बड़े बेटे विजयपाल ने बताया कि दोपहर के समय खेत की पैमाइश हो रही थी। तभी चकरोड को लेकर पड़ोसी खेत वाले पैमाइश टीम के सामने भला-बुरा बोलते हुए गाली-गलौज करने लगे।
इससे उसकी मां घबराकर जमीन पर गिर गईं और बेहोश हो गईं। इसके बाद पहले बहजोई के निजी अस्पताल में तथा बाद में चंदौसी के निजी अस्पताल में उपचार को ले गए। वहां अस्पतालकर्मियों ने मना कर दिया, तो बहजोई वापस आ गए। रात करीब साढ़े नौ बजे मां को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई लाए। यहां अस्पतालकर्मियों ने मां को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।