फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies of electrocution while mopping

Sambhal News: पोछा लगाते समय फ्रिज से लगा करंट, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution while mopping
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलगौरा निवासी करन सिंह की पत्नी मोहरकली (37) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। यह हादसा सोमवार की सुबह आठ बजे उस समय हुआ जब मोहरकली फर्श पर पोछा लगा रही थी। इसी दौरान नजदीक में रखे फ्रीज के तार से हाथ लग गया। तार में कट लगा हुआ था।
विज्ञापन

करंट लगने के बाद मोहरकली की चीख निकली तो आसपड़ाेस के लोग आ गए। उन्होंने तार हटाने के साथ ही किरारी बिजलीघर को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला को बचाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि करंट फर्श पर भी फैल गया था। इसलिए बिजली आपूर्ति बंद करानी पड़ी। महिला के पति ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तब उनकी पत्नी घर में अकेली थी। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे तो पत्नी की मौत हो गई थी। बताया कि बेटी और बेटा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। रक्षाबंधन पर बेटा और बेटी दोनों आने वाले थे। इसलिए घर पर सफाई की गई थी। हादसे ने त्योहार की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग, सात वर्ष पहले बेटे की हुई थी करंट से मौत
मोहरकली की मौत करंट से होने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई थी। सारा सामान जल गया था। सात वर्ष पहले 12 वर्षीय बेटे काली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिवार की खुशियां बिजली के हादसों ने छीनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बेटी और बेटा घर आते और मोहरकली अपने मायके जातीं
मोहरकली की बेटी पुष्पा ने अपनी मां से सोमवार की सुबह सात बजे हादसे से एक घंटा पहले फोन पर बात की थी। इस दौरान कहा था कि भाई को रक्षाबंधन पर जल्दी बुला लिया जाए। इसी दौरान मोहरकली ने भी अपने मायके जाने की बात कही थी। हादसे की सूचना पर मोहरकली के भाई देवेंद्र और रोहताश पहुंचे तो वह बहन को याद कर बिलख पड़े। रोते हुए कह रहे थे कि बहन ने रविवार को ही फोन पर कहा था कि वह रक्षाबंधन पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed