फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies in suspicious circumstances, accused of dowry death

महिला का शव घर में मिला, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, accused of dowry death
संभल/धनारी। थाना क्षेत्र के भकरौली में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। महिला के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। महिला के शरीर पर चोटें के निशान देख मायके वालों ने हत्या का अरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव भकरौली निवासी सुमन (21) पत्नी ओमवीर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक महिला का शव कमरे बेड पर पड़ा था। घटना की सूचना के बाद मृतक महिला के पिता जयवीर सिंह पुत्र शिशुपाल निवासी अकबरपुर थाना गुन्नौर दर्जनों ग्रामीणों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। जिसको देखकर हत्या का अंदेशा जताया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पिता जयवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को ससुरालिया व पति दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते मारपीट की जाती थी। और रविवार को हत्या कर दी। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पहले की थी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed