फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman dies in road accident

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
woman dies in road accident
संभल। जिला मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नगली में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने देवर के साथ एक गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर ढाई बजे करीब मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नगली में ईसागढ़ मार्ग पर सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें नखासा थाना क्षेत्र के गांव रहटोल निवासी चंद्रप्रभा (35) धर्मपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि महिला का देवर नरपत मामूली रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने देवर के साथ किसी रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

जैसे ही गांव नगली के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें महिला ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सर मशीन के नीचे दब गई। इससे मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने मैनाठेर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed