फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies in CHC, family members allege late arrival of ambulance

सीएचसी में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया एंबुलेंस देर से आने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की सीएचसी बहजोई में मौत हो गई।महिला के परिजनों ने एंबुलेंस समय से नहीं मिलने और इलाज के अभाव में मौत होने का आरोप लगाया।दूसरी एंबुलेंस से जाते समय महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies in CHC, family members allege late arrival of ambulance

विस्तार

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की सीएचसी बहजोई में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने एंबुलेंस समय से नहीं मिलने और इलाज के अभाव में मौत होने का आरोप लगाया। स्टाफ पर लापरवाही बरतने की भी बात कही। हंगामे की स्थिति बनी तो सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाया और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजना शव को घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव ग्रामीण की पत्नी के पेट में रविवार की सुबह करीब सात बजे अचानक दर्द हुआ। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से परिजन महिला को बहजोई सीएचसी ले गए। लेकिन महिला की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति का आरोप है कि सीएचसी में जिस एंबुलेंस से लेकर आए थे उस एंबुलेंस के चालक ने जिला अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। दूसरी एबुलेंस तत्काल नहीं मिली और स्टाफ की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों ने सीएचसी के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद वह बच जाती। हालांकि इस मामले में कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

महिला पहले से बीमार थी। ऑक्सीजन लेवल कम था। इसलिए ही जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जो एंबुलेंस लेकर आई थी नियामानुसार वह लेकर नहीं जाती है। दूसरी एंबुलेंस से जाते समय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने एंबुलेंस देर से आने की शिकायत की है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विरास यादव, प्रभारी, सीएचसी, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed