फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies due to collision with bike rider

Sambhal News: बाइक सवार की टक्कर से महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to collision with bike rider
चंदौसी। गांव रतनपुर स्योंडारा में महिला को सड़क पार करते समय रविवार की शाम सात बजे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो चुका है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव रतनपुर स्यौंडारा निवासी कृष्णा देवी (55) रविवार की शाम सात बजे घर से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर बने घूर पर गोबर डालने जा रही थी। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा देवी व बाइक पर सवार युवक वकील निवासी गांव सराय ज्वालापुरी थाना कुढ़फतेहगढ़ चंदौसी घायल हो गए। वकील मजदूरी करके बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। हादसा होते हुए वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 108 की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मजूदर को भी निजी वाहन से उसके परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस भी सीएचसी आ गई और महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed