फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after coming under high tension line

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 08 Nov 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 08 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming under high tension line
गुन्नौर (संभल)। क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी संतोष (27) पत्नी सोमेश की मंगलवार को छत पर कपड़े सुखाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी सोमेश के मकान के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार की दोपहर सोमेश की पत्नी संतोष कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान वह छत से साढ़े तीन फीट ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संतोष की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। उसका एक वर्ष को बेटा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन गांव में छतों के बिल्कुल ऊपर होकर गुजर रही है। इससे पहले भी हादसा हो चुका है।
विज्ञापन

झूलते तार बन रहे हादसों का कारण
गुन्नौर। जिले में कई कॉलोनी व गांव में आबादी के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन लाइन गुजर रही है। अधिकांश स्थान ऐसे हैं, जहां पहले से विद्युत लाइन बनी हुई थी और बाद में मकान बने हैं। कई बार मकान बनाते हुए हादसे हुए हैं। सोमवार को भी रजपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उम्मेदपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए बन रहे एमआरएफ सेंटर पर पिलर का सरिया काटते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे पहले भी जिले में कई हादसे हो चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत होने की जानकारी मिली है, मौके पर जेई को भेजा गया है। हादसे के कारण की जांच कराई जाएगी। -अवधेश कुमार, एक्सईएन बबराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed