फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after bike wheel falls into pothole

Sambhal News: गड्ढे में बाइक का पहिया आने से गिरी महिला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after bike wheel falls into pothole
जुनावई(संभल)। क्षेत्र के धनीपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक बाइक का पहिया गड्ढे में आने से झटके से सड़क पर गिरीं राजवती (20) की मौत हो गई। महिला अपने छोटे भाई रिंकू और पड़ोसी युवक के साथ अपने मौसा के यहां जागरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढड़वारा निवासी राजवती की शादी छह माह पहले गांव अकबराबाद निवासी युवक विनोद से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला अपने पिता के घर रह रही थीं। शुक्रवार देर शाम शाम महिला अपने छोटे भाई रिंकू और पड़ोसी युवक के साथ बाइक से अपने मौसा के घर गांव फतेहपुर में जागरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही, तीनों बाइक सवार गांव धनीपुर के पास पहुंचे। तभी बाइक का पहिया रोड पर बने गड्ढे में आ गया। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला उछल कर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सड़क से गुजर रही एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग पुलिस कार्रवाई कराए बगैर ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed