फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman death in rain in sambhal

तेज आंधी के साथ आई मूसलाधार बरसात से गिरी दीवार, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
woman death in rain in sambhal
चंदौसी। चंदौसी। क्षेत्र के गांव पथरा में मंगलवार की शाम बारिश के समय सुखदेई 53 वर्ष अपने घर में बैठी थी। उसके साथ बेटी प्रवेश एवं एक अन्य रिश्तेदार सीमा थी। अन्य परिजन काम पर बाहर गए हुए थे। बारिश के मकान की छत अचानक नीचे आ गिरी। हादसे में सुखदेई मलबे के नीचे दब गई। जबकि सीमा और प्रवेश सकुशल बच गई। छत गिरने की तेज आवाज से लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से निकाला सका। तब तक सुखदेई की मौत हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयजना किया।
विज्ञापन

वहीं तेज आंधी के साथ मूसलाधार बरसात होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हाईवे और विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात बाधित हो गया। शहर में जल भराव से लोग जूझते नजर आए। सड़कों पर भरा पानी उतरने में दो से ढाई घंटे लग गए। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन बाधित हो गया।, वही बारिश में गांव पथरा में मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, लक्ष्मण गंज में दो मकानों के ऊपर पेड़ गिरने से नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पौने पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक तेज आंधी के साथ जमकर मूसलाधार बरसात हुई। बरसात के पानी से नगर की सड़कें जलमग्न हो गई। सड़कों पर हुए जलभराव के दौरान दुपहिया वाहनों के चालक कई बार बंद हो गए। जिन्हें चालक हाथों से खींचते नजर आए। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर के स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, संभल गेट, गोशाला रोड, मुंसिफ रोड, शक्ति नगर, पंचशील कालोनी, विकास नगर, जारई गेट, सीकरी गेट, पजाया, एफआर रोड, बिसौली गेट, सीता रोड सहित अनेक स्थानों पर तीन से चार फुट पानी भर गया। तेज आंधी से चंदौसी-बहजोई मार्ग स्थित गांव आटा में हाईवे, संभल मार्ग पर गांव जनेटा के पास व कई अन्य सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए। हाईवे व सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। हाईवे को सुचारु होने में करीब एक घंटा लग गया। प्रशासन व पुलिस को सूचना मिलने के बाद सड़कों पर टूट कर गिरे पेड़ों को हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed